फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रायल से आगे नहीं बढ़ सकी टाइल्स बनाने की योजना

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सुभाषनगर से नगरिया मोड़ जाने वाले मार्ग पर बना नगर निगम का सीएंडडी वेस्ट मैनेजमें
विज्ञापन
-सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर
विज्ञापन

- साबित नहीं हो रही निर्माण और तोड़फोड़ के अपशिष्ट के प्रबंधन केंद्र की उपयोगिता
- सुभाषनगर से नगरिया मोड़ जाने वाले मार्ग पर डेढ़ साल पहले बनाया गया था केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से सुभाषनगर से नगरिया मोड़ जाने वाले मार्ग पर कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन (सीएंडडी) वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर खोला गया है। यहां पर सीएंडडी वेस्ट मैटेरियल से टाइल्स बनाने की योजना थी। ट्रायल होने के बाद यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी। अब इस सेंटर की उपयोगिता ही साबित नहीं हो रही है।
करीब डेढ़ साल पहले नगर निगम ने सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर खोला था। इसका उद्देश्य निर्माण और तोड़फोड़ से संबंधित अपशिष्ट से टाइल्स बनाकर उसका उपयोग करना था। बाकी मलबे से लोहे को अलग करके रिसाइकिल करना और धूल-मिट्टी का इस्तेमाल गड्ढों को भरने व रोड निर्माण में होना था। वर्तमान समय में सेंटर पर सिर्फ मलबा ही पड़ा है। बाकी कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। सिर्फ ईंट अद्धा, रोड़ा मलबा तथा सीएंडडी वेस्टेज, इंटरलॉकिंग के अलग-अलग शेड बने हुए हैं। इनमें कुछ सामग्री पड़ी मिली। मौके पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


कुछ दिन हुआ था ट्रायल्स
नगर निगम के अधिकारी बताते हैं कि सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर पर दो-तीन महीने पहले टाइल्स बनाने का ट्रायल हुआ था। कुछ टाइल्स बनाए भी गए थे। फिलहाल यह काम बंद चल रहा है। आगे इसको फिर से शुरू किया जाएगा।

सेंटर तक जाने वाला संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त
सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर तक जाने के लिए ईंटों से संपर्क मार्ग बना हुआ है, लेकिन वह भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कई जगह ईंटें टूट गईं हैं, इसके साथ ही डंपर आदि जाने के लिए जगह भी कम है। हालांकि इसका भी पक्का निर्माण और चौड़ीकरण कराया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर पर निर्माण और तोड़फोड़ से संबंधित अपशिष्ट को एकत्रित किया जा रहा है। दो-तीन महीने पहले टाइल्स बनाने का ट्रायल हुआ था। आने वाले दिनों में इस पर फिर से काम शुरू कराया जाएगा।
- आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता सिविल, नगर निगम

शाहजहांपुर में सुभाषनगर से नगरिया मोड़ जाने वाले मार्ग पर बना नगर निगम का सीएंडडी वेस्ट मैनेजमें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें