फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सर्विलांस सेल की टीम मोबाइल नंबर के जरिये आरोपी तक पहुंच गई। रविवार को मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री स्व. राममूर्ति सिंह वर्मा की पुत्रवधू अर्चना वर्मा के मोबाइल पर बुधवार को धमकी दी गई थी। आरोपी ने अपना नाम नीरज भवानी बताते हुए दस पेटी (दस लाख रुपये) की व्यवस्था करने को कहा था। अगले दिन बृहस्पतिवार को भी धमकी का सिलसिला जारी रहा तो अर्चना वर्मा ने एसपी से संपर्क साधते हुए थाना सदर बाजार पर तहरीर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल प्रभारी नीरज यादव को जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने नंबर को ट्रेस करते हुए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी जिले का ही रहने वाला है। वर्तमान में बाहर रह रहा था। पूरे मामले का खुलासा पुलिस रविवार को करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें