शाहजहांपुर। विलासो देवी इंटर कॉलेज बलेली के इंटरमीडिएट के छात्र विपिन कुमार का परीक्षा केंद्र एजेड खान इंटर कॉलेज में है। बृहस्पतिवार को उनका सामान्य हिंदी विषय का पेपर था, लेकिन कक्ष निरीक्षक ने उन्हें हिंदी साहित्यिक का प्रश्नपत्र दे दिया।
छात्र विपिन का कहना है कि उन्होंने इस पर आपत्ति करते हुए कक्ष निरीक्षक से प्रश्नपत्र बदलने को भश्कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और सामान्य हिंदी का प्रशनपत्र ही हल करने को कह दिया। अब विपिन को अपने रिजल्ट की चिंता हो रही है। वह शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे और डीआईओएस शौकीन सिंह यादव से मिले। उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। डीआईओएस ने उसकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि उनका कहना है कि छात्र का पेपर हो चुुका है। उसे हल करने से पहले बदलवाना चाहिए था। बोर्ड के साफ निर्देश हैं प्रश्नपत्र कम होने या उपलब्ध न होने पर दूसरे केंद्र से मंगा सकते हैं।
विपिन कुमार