फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संगठन प्रयासरत

विज्ञापन
शाहजहांपुर में भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ की सभा में बोलते योगेंद्र चौहान। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के टीसीएल प्रभारी योगेंद्र चौहान ने सोमवार को निर्माणी में कार्यसमिति चुनाव को लेकर गेट सभा में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि सरकारी हैं, सरकारी ही रहेंगे। इसे लेकर कर्मचारी निश्चित रहें। महासंघ पुरानी पेंशन के लिए प्रयासरत है। आठवें वेतन आयोग के संबंध में सरकार के साथ वार्ता चल रही है। बोले : ओटी एरियर का बकाया 50 प्रतिशत का भुगतान भी जल्द कराने की कोशिश है। चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस स्नातक तक मिलने, ग्रुप बीमा राशि न्यूनतम 25 लाख तक मिलने समेत कई मांगों को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। अध्यक्ष दिनेश सिंह, महामंत्री अनुज सक्सेना, संरक्षक अजय सक्सेना, शिवकुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष दिनेश सक्सेना, विश्वनाथ वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें