फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विरोध पर लौटे प्रतिमाएं हटवाने गए अधिकारी

Fri, 20 Sep 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
निगोही क्षेत्र के गांव हसौआ में मूर्तियों को घेरकर खड़ीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
निगोही। क्षेत्र के गांव हसौआ में मंगलवार की रात स्थापित की गईं डॉ. भीमराव आंबेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमाएं हटवाने के लिए पुलिस बल के साथ गए तिलहर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। अधिकारियों को थाने लौटना पड़ा। अधिकारियों ने थाने में गांव के मौजूदा व पूर्व प्रधान समेत ग्रामीणों से वार्ता की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

हसौआ में ग्राम समाज की भूमि पर बने चबूतरे पर गांव के ही लोगों ने आंबेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कर दी। बुधवार सुबह ग्रामीणों को पता लगा तो उन्होंने थाने पर तहरीर दे दी। देर रात नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मूर्ति लगाने वालों से इसकी अनुमति दिखाने को कहा। अनुमति पत्र नहीं दिखाने पर नायब तहसीलदार प्रतिमाएं हटाने की चेतावनी देकर चले आए।
ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को भी मूर्तियां नहीं हटाईं तो तिलहर के तहसीलदार जय प्रकाश यादव, प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान और लेखपालों की टीम गांव पहुंची। ग्रामीण अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। तहसीलदार ने मूर्तियां हटाने के लिए कहा तो ग्रामीण विरोध पर उतर आए। गांव की महिलाएं मूर्ति के चारों ओर खड़ी होकर विरोध करने लगीं। इस कारण अधिकारी थाने लौट आए। वहां उन्हाेंने ग्राम प्रधान मदन पाल वर्मा और पूर्व प्रधान मुनीश्वर दयाल वर्मा समेत ग्रामीणों से वार्ता की, लेकिन गतिरोध बना रहा। लेखपाल चंचल ने बताया कि राजस्व रिकार्ड में बंजर भूमि में दर्ज तालाब के गड्ढे को पाट कर पहले उस पर चबूतरा बनाया गया। बाद में रात को उसी चबूतरे पर बिना अनुमति के मूर्तियां स्थापित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

-
प्रशासन की बिना अनुमति के मूर्तियां स्थापित की गई हैं। ग्रामीणों से मूर्तियां हटाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने नहीं हटाई। इस मामले में गांव के 10-12 ज्ञात और अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दे गई है।
विज्ञापन


-जय प्रकाश यादव, तहसीलदार तिलहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें