फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नए आपराधिक कानूनों का मानवाधिकारों पर व्यापक प्रभाव

Thu, 11 Dec 2025 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसएस लॉ कॉलेज में शोध प्रस्तुत करने वाली छात्रा को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत: 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ विश्वविद्यालय विधि संकाय के प्रो. डॉ.अभिषेक तिवारी ने कहा कि भारत में लागू किए नए आपराधिक कानूनों का मानवाधिकारों पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। वह एसएस लॉ कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के समापन पर बोल रहे थे। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी देहरादून के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजुम परवेज ने भी विचार रखे। प्रबंध समिति के सचिव डॉ.अवनीश मिश्रा ने आपराधिक कानून व मानवाधिकार विषय पर गहन चर्चा की। डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि उद्घाटन सत्र के बाद आयोजित भौतिक तकनीकी सत्र में 43 प्रतिभागियों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। तकनीकी सत्र में चेयरपर्सन की भूमिका प्रो. अभिषेक तिवारी व को–चेयरपर्सन डॉ. अंजुम परवेज रहीं। डॉ. जेएस सिंह,डॉ. अरुण कुमार, डॉ. कालिंद्री डॉ. अनूप कुमार प्रो. संतोष तिवारी आदि ने विचार रखे। अंत में तकनीकी सत्र में सर्वश्रेष्ठ शोध के लिए सोनाली, भानु प्रताप, अंशिका यादव, अखिलेश वर्मा, विधि तिवारी व यश कुमार यादव को प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस मौके पर प्रो. डॉ. अनिरुद्ध राम, प्रो. डॉ. अपर्णा शर्मा, डॉ. अनिल कुमार शाह, मृदुल शुक्ल आदि मौजूद रहे। आभार प्राचार्य डॉ.जयशंकर ओझा ने जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें