फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हत्या की गुत्थी उलझी...परिजनों ने चुप्पी साधी, तहरीर भी नहीं दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी में बृहस्पतिवार की रात कमलेश की बेटी की शादी में हुए विवाद के दौरान बहनोई राजेश की हत्या की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस को हत्यारोपी का सुराग नहीं लगा है। मृतक के परिजन भी चुप हैं। वे कुछ भी बताने से कतराने लगे हैं। पुलिस पूरे दिन तहरीर का इंतजार करती रही।
विज्ञापन

मुख्य बाजार स्थित धर्मशाला में फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र से आई बरात में डीजे पर डांस का वीडियो बनाने और फोटो खिंचाने को लेकर विवाद हो गया था। इसमें दुल्हन के चचेरे बहनोई राजेश निवासी दसिया देवघड़ा, बाराकलां परौर की सिर में चोट लगने से मौत हो गई थी। रात में सीओ जलालाबाद अजय राय, मदनापुर, जलालाबाद आदि का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे थे।
पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में वजनी चीज लगने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच को शुरू करते हुए बरात में आने वालों व मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। शनिवार को पूरे दिन पुलिस तहरीर आने का इंतजार करती रही। परिजन ने भी मामले को लेकर चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अजय राय, सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें