दो संपन्न सिख परिवारों ने दहेज न लेने और न देने की कसम खाते हुए गुरुद्वारे में मंगलवार को शादी संपन्न कराई। गांव नवदिया बंकी के सेवानिवृत्त फौजी गुरूदेव सिंह ने अपने बेटे मेजर सिंह की शादी क्षेत्र के खपटा फार्म निवासी कारज सिंह की पुत्री गुरवीर कौर के साथ तय की थी। दोनों परिवारों ने दहेज न लेने और ने देने की शपथ ली थी। मंगलवार को गांव नवदिया बंकी के गुरूद्वारे में दहेज रहित शादी संपन्न कराई गई। समारोह में हरजीत सिंह, जत्थेदार बाबा गुरमेज सिंह, रक्षपाल सिंह, मलकीत सिंह, अमृतपाल सिंह आदि लोगों का सहयोग रहा।