फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज रहित शादी संपन्न

Tue, 16 Jun 2015 11:46 PM IST
देवकली/बंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो संपन्न सिख परिवारों ने दहेज न लेने और न देने की कसम खाते हुए गुरुद्वारे में मंगलवार को शादी संपन्न कराई। गांव नवदिया बंकी के सेवानिवृत्त फौजी गुरूदेव सिंह ने अपने बेटे मेजर सिंह की शादी क्षेत्र के खपटा फार्म निवासी कारज सिंह की पुत्री गुरवीर कौर के साथ तय की थी। दोनों परिवारों ने दहेज न लेने और ने देने की शपथ ली थी। मंगलवार को गांव नवदिया बंकी के गुरूद्वारे में दहेज रहित शादी संपन्न कराई गई। समारोह में  हरजीत सिंह, जत्थेदार बाबा गुरमेज सिंह, रक्षपाल सिंह, मलकीत सिंह, अमृतपाल सिंह आदि लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें