गढ़िया रंगीन में उखड़ी हुई गली में फैली पड़ी गंदगी। स्रोत: जागरूक पाठक
जैतीपुर। गढ़ियारंगीन गांव में बाजार तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से मरम्मत नहीं होने से इतना जर्जर हो गया है कि पैदल चलने लायक भी नहीं रहा। गांव के सुखपाल, सोरेन सिंह, राम अवतार यादव, वीरपाल, ओमवीर, गौरव आदि ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पानी की टंकी की पाइप लाइन डालने के लिए रास्ता खोदा गया था। इसके बाद से मार्ग की मरम्मत नही कराई गई। इससे मार्ग का 150 मीटर हिस्सा बिल्कुल खराब हो गया है। गंदे पानी का निकास नहीं होने से मार्ग पर जलभराव भी हो रहा है। कई बार अधिकारियों से फरियाद की गई, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही। खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त ने बताया कि मौका मुआयना कर ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण जल्द कराया जाएगा। संवाद