शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षा की समय-सारिणी जारी की है। मदरसा बोर्ड परीक्षा नौ फरवरी से 14 फरवरी तक होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक कराई जाएगी। आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। संवाद