शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत निरंतर लाभ लेने के लिए 30 जून तक वार्षिक केवाइसी कराना जरूरी है।
उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम मिश्र ने बताया कि केवाइसी के लिए प्रत्येक लाभार्थी नजदीकी जनसेवा केंद्र से बॉयोमीट्रिक करा सकते हैं। फेशियल केवाईसी के लिए पीएम किसान मोबाइल एप का उपयोग करके या ग्राम नोडल अधिकारी से संपर्क कर पूर्ण करा सकते हैं। केवाईसी नहीं होने पर कृषक स्वयं अपात्रता की श्रेणी में आ जाएंगे। उनकी अगली किस्त भारत सरकार की ओर से रोक दी जाएगी। जिन कृषकों की केवाईसी होगी, उनको अगली किस्त भेजी जाएगी। लाभार्थी किसान समय से केवाइसी की प्रक्रिया करा लें। संवाद