जैतीपुर। कस्बे में शांतिकुंज हरिद्वार से बुधवार को आई गायत्री परिवार की ज्योति कलश रथयात्रा का श्रीराम जानकी महाराज मंदिर पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा के साथ चल रहे पूरन लाल मिश्रा ने बताया अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक संरक्षक श्रीराम शर्मा आचार्य के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ज्योति कलशयात्रा निकाली जा रही है। कलशयात्रा ने कई गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान ब्रह्मा शंकर मिश्रा, मदन पाल सिंह, ओमकार गुप्ता, अरुण त्रिपाठी, मेवाराम, रामपाल, भानु प्रताप मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद