बंडा। नभीची गांव में पिछले दिनों ग्राम समाज की जमीन पर लगा अर्जुन का पेड़ चोरी से काट लिए जाने के मामले में एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। नभीची गांव के रजनीश कुमार ने इस मामले में थाना समाधान दिवस में शिकायत की थी। उन्हाेंने गांव के ही एक युवक पर चोरी से पेड़ काट लेने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। हालांकि, अभी लेखपाल ने अपने स्तर से जांच शुरू नहीं की है। क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप का कहना है कि वह मंगलवार को मौके का मुआयना करने के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को भेज देंगे। संवाद