फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सोते रह गए अनुदेशक, चोरों ने सिरहाने रखीं चाबियां उठाकर खंगाली अलमारी

Sun, 22 Sep 2024 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
चौक कोतवाली क्षेत्र में अनुदेशक के घर में चोरी के बाद कमरे में बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सो रहे अनुदेशक के सिरहाने रखी अलमारी की चाबियां उठाकर चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पर से हाथ साफ कर दिया। चोर पड़ोस के खाली मकान की छत से घर में दाखिल हुए थे। सूचना पर पुलिस ने जांच की है।
विज्ञापन


चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंद विहार निवासी गौरी शंकर श्रीवास्तव गोबरसंडा माध्यमिक स्कूल में अनुदेशक हैं। उनकी पत्नी हिमाचल प्रदेश में एक मेडिकल कंपनी में नौकरी करती हैं। शुक्रवार की रात वह अपने पांच वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोए हुए थे। रात में पड़ोस के खाली मकान से चोर छत पर चढ़कर गौरीशंकर के घर में दाखिल हुए।

चोरों ने मकान के छज्जे के पास लगे जालीदार दरवाजे को खोल लिया और अंदर आ गए। गौरी शंकर के सिरहाने रखी हुए चाबी के गुच्छे को चोरों ने उठाया और आराम से कमरे के अंदर रखीं दोनों अलमारी खोलकर एक सोने का हार, दो चेन, पांच अंगूठी, तीन जोड़ी मोटी पायल, आठ जोड़ी हल्की पायल, दो सोने की मोहर, मांग बेंदी, एक जोड़ी कान की झुमकी, दो जोड़ी झाले समेत 20 हजार की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


सुबह जब आठ बजे गौरी शंकर की नींद खुली तो उनको चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर एएसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी सौम्य पांडेय और चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वायड और फाॅरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन




पड़ोस के खाली पड़े मकान से चोर गौरीशंकर के घर में आए थे। करीब पांच लाख रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें