जलालाबाद। तीन माह पूर्व हुए हादसे में घायल थाना मदनापुर के गांव करौंदी निवासी 19 वर्षीय अवनीश की मौत हो गई। 26 सितंबर की शाम वह बाइक से किसी काम से मिर्जापुर जा रहा था। कोलाघाट पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने बरेली व बंथरा के अस्पताल में भर्ती कराया, फिर उसे घर पर लिए आए थे। संवाद