फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहाँपुर: पत्नी के मायके से ना आने पर पति ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- कलान थाना क्षेत्र के नयागांव सहबेगपुर का मामला
विज्ञापन

- बेटी के साथ ढाई साल से पत्नी रह रही है मायके में
शाहजहांपुर। पत्नी के वियोग में कलान थाना क्षेत्र के नयागांव सहबेगपुर निवासी नेम सिंह (25) ने अपने खेत में आम के पेड़ में फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, उनकी पत्नी करीब दो साल से मायके में रह रही है। बेटी भी उसी के साथ है, इसी के कारण वह परेशान था।
नेम सिंह खेतीबाड़ी करते थे। रविवार की शाम करीब सात बजे नेम सिंह ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत में जाकर फंदे से लटककर जान दे दी। शाम में खेत से लौट रहे ग्रामीणों को उसका शव रस्सी से लटकता मिला तो परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस को खबर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह के अनुसार, चार साल पहले नेम सिंह की शादी बदायूं जिले के घनश्याम नगला गांव में हुई थी। उसो ढाई वर्ष की एक बेटी है। दो साल से उसकी पत्नी मायके से नहीं लौट रही थी। कई बार विदा कराने का प्रयास भी किया गया, लेकिन उसने आने से इन्कार कर दिया। इसी के चलते वह परेशान रहने लगा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें