फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मारपीट कर गांव के बाहर छोड़ गया पति

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। विवाहिता को पीटने के बाद पति गांव के बाहर छोड़कर चला गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव कटहा निवासी पिंकी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व बदायूं के थाना दातागंज के गांव बराही निवासी महेंद्र के बेटे अनिल के साथ हुई थी। पति अनिल आए दिन मारपीट कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। 21 मई को पति अनिल, ससुर महेंद्र, सास राधा, ननद रोशनी ने गाली-गलौज कर मारपीट की। विरोध जताने पर जान से मारने की धमकी दी। रात 8 बजे बच्चों सहित उसको गांव के बाहर पुलिया पर छोड़कर चले गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें