सेहरामऊ दक्षिणी थाने का भ्रमण करते कंपोजिट स्कूल के छात्र-छात्राएं। स्रोत: स्कूल
शाहजहांपुर। पीएमश्री विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी की छात्राओं ने थाना सेहरामऊ दक्षिणी का भ्रमण किया। छात्राओं ने पुलिस के कार्य करने का तरीका समझा। इस बीच उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक देवेश वाजपेयी के नेतृत्व में छात्राओं ने थाने का भ्रमण किया। थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने पुलिसिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए, साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया। इस बीच वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डेगपाल, नाजिया, सावित्री देवी, रूबी का सहयोग रहा। संवाद