फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: थाने में युवती बोली-साहब, प्रेमी से करा दो शादी

Tue, 02 Apr 2024 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। एक युवती सोमवार को थाने पहुंच गई। पुलिस से कहा कि वह एक युवक से प्रेम करती है। वह परिजनों को बुलाकर उसकी शादी करा दें। इसके बाद देर शाम तक थाने में परिवार वालों के बीच पंचायत चलती रही, लेकिन फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का पड़ोस के गांव के युवक से दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। पहले युवक भी युवती के ही गांव में रहता था। बाद में उसने पड़ोस के गांव में घर बना लिया था। कुछ दिन पहले युवती के परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने युवती के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी।
दो दिन पहले युवती किसी तरह घर से निकलकर प्रेमी के घर चली गई। इसके बाद दोनों ही कहीं चले गए थे। रविवार को दोनों घर लौट आए। सोमवार को युवती थाने पहुंच गई। पुलिस को बताया कि वह युवक से प्रेम करती है और उसी से शादी करेगी।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस से अपने परिजनों को समझाने और शादी कराने की बात कही। जानकारी पर युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। इधर, पुलिस युवक को भी थाने ले आई। पीछे उसके परिजन भी आ गए। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही, लेकिन बात नहीं बन सकी। युवती के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। समझौते की बात चल रही है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें