फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjhanpur: तालाब में डूबने से बच्ची की मौत, बचाने के लिए कूदे भाई की हालत खराब

Sun, 16 Oct 2022 08:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

खेलते समय अचानक सुहानी तालाब में गिर गई। इसी दौरान उसे डूबता देखकर सुहानी का भाई अभिषेक (15) अन्य ग्रामीणों के साथ तालाब में कूद गया। गहराई ज्यादा होने के कारण अभिषेक भी डूबने लगा। हालांकि किसी तरह वह बाहर निकल आया।
 
विज्ञापन
तालाब में डूबी बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में रविवार को जलालाबाद के गांव टापर में बाढ़ के पानी से भरे तालाब में डूबकर सात साल की बच्ची सुहानी की मौत हो गई। बहन को बचाने नदी में कूदा उसका भाई डूबते- डूबते बचा। बता दें कि बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव का तालाब लबालब भरा हुआ है। तालाब के पास अवधेश का मकान है।  शाम करीब चार बजे आसपास के बच्चों के साथ सुहानी भी खेल रही थी। 

विज्ञापन


अचानक सुहानी तालाब में गिर गई। इसी दौरान उसे डूबता देखकर सुहानी का भाई अभिषेक (15) अन्य ग्रामीणों के साथ तालाब में कूद गया। गहराई ज्यादा होने के कारण अभिषेक भी डूबने लगा। हालांकि किसी तरह वह बाहर निकल आया। जब तक ग्रामीण सुहानी को बाहर निकालकर लाए उसकी मौत हो चुकी थी।

पेट में गंदा पानी जाने से अभिषेक की तबीयत भी बिगड़ गई। ग्रामीणों ने उसके पेट से पानी निकाला तब जाकर उसकी स्थिति सामान्य हो सकी। सुहानी के पिता अवधेश की चार साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। सुहानी अपने तीन भाइयों के बीच अकेली और सबसे छोटी होने के कारण मां नीलम सहित सभी की दुलारी थी। पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें