स्मैक पीने के दौरान उड़ी चिंगारी गेहूं की फसल में जा गिरी और तेज हवा में आग की लपटों में बदल गई। इससे कुछ ही देर में करीब चार एकड़ गेहूं की फसल जल गई। गनीमत यह रही कि आग लगने के समय तमाम ग्रामीण अपने खेतों पर मौजूद थे। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास के अन्य खेत में खड़े गेहूं जलने से बच गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने स्मैक पीने वाले व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार दोपहर गांव कलक्टरगंज का एक युवक बरेली रोड के किनारे खेतों में छिपकर स्मैक पी रहा था। इसी दौरान उड़ी छोटी सी चिंगारी गेहूं खड़े खेत में जा गिरी। इससे लगी आग में करीब 22 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लपटें निकलती देखकर जमा हुए ग्रामीणों ने बमुश्किल आग बुझाई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब आग बुझ चुकी थी। गेहूं की फसल जलने वालों में जलालाबाद कस्बा निवासी सुरेश मिश्रा, बड़े लल्ला तथा हरीशंकर समेत छह लोग शामिल हैं।