नवगठित एम पैक्स मुकरमपुर में यूरिया की बोरियां बांटते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने मुकरमपुर में नवगठित साधन सहकारी समिति के कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। मंत्री ने क्षेत्रीय किसानों को यूरिया की बोरियां वितरित कीं और उन्हें समिति की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने कहा कि किसान हित ही सहकारिता का असली मंत्र है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुरेंद्र वाल्मीकि, भावलखेड़ा ब्लॉक प्रमुख राजाराम, डीसीबी उपाध्यक्ष अजय प्रजापति, एआर कोऑपरेटिव अखिलेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद