शाहजहांपुर। बरेली मोड़ पर बृहस्पतिवार को बाढ़ का पानी भर जाने से वाहनों का संचालन बंद होने के कारण एक पिता बेटी को लेकर काफी देर भटकता रहा, पर किसी ने मदद नहीं की। बच्ची को लेकर लग रहा था कि वह गंभीर रूप से बीमार है या फिर किसी अप्रिय घटना का शिकार है। पिता की जलालाबाद जाना था लेकिन कोई वाहन नहीं मिल रहा था। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। संवाद