खुटार। युवती के लापता होने पर पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 28 जून को उनकी 30 वर्षीय पुत्री को गांव महारानीगंज का दीपक बहला फुसलाकर कहीं ले गया। काफी तलाश करने पर भी पुत्री का पता नहीं चलने पर वह रिपोर्ट दर्ज कराने आए हैं। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है। संवाद