फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलान के पूर्व थाना प्रभारी पर कब्जा कराने का आरोप लगाकर शुरू किया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। थाना प्रभारी जगनारायण पांडेय के तबादले के बाद उन पर गांव में कीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करवाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार के भूख हड़ताल शुरू करने पर तहसीलदार और पुलिस टीम ने पहुंचकर वार्ता की है।
विज्ञापन

नौगवां मुबारकपुर गांव निवासी प्रेमपाल की हाईवे के पास कीमती जमीन पड़ी थी। आरोप है कि गांव के कुछ असरदार लोगों ने जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कर कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारियों से शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने तत्कालीन थाना प्रभारी जगनारायण पांडे पर जमीन पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए डीएम, एसडीएम, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। सभी जगह से मायूसी हाथ लगने पर प्रेमपाल ने मंगलवार को गांव में अपने परिवार के साथ स्टेट हाईवे के करीब भूख हड़ताल शुरू कर दी।
प्रेमपाल का आरोप है कि न्यायालय का आदेश लेकर पुलिस के पास गए। तत्कालीन थाना प्रभारी ने आदेश को भी नहीं माना और फेंक दिया। गाली-गलौज करते हुए उन्हें थाने से भगा दिया। इस बीच तहसीलदार व थाना प्रभारी शोएब मियां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। तत्कालीन कोतवाल जगनारायण पांडेय ने बताया कि हमने किसी की जमीन पर कब्जा नहीं कराया, यह फर्जी मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला एसडीएम की जानकारी में है। प्रकरण न्यायालय में चल रहा है। उसे समझाकर शांत करते हुए भूख हड़ताल को खत्म करा दिया गया।- मस्सा सिंह, सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें