फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांप के डसने पर झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, किसान ने तोड़ दिया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खेत पर सरकारी ट्यूबवेल पर पानी चलाने गए खुदागंज के गांव मझला निवासी रामकुमार (38) को सांप ने डस लिया। अस्पताल लेकर जाने के बजाय परिजन बंडा के सुनासिरनाथ में एक घंटे तक झाड़-फूंक कराते रहे। मरणासन्न स्थिति होने पर अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। रास्ते में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले रामकुमार शनिवार को दोपहर करीब एक बजे सरकारी ट्यूबवेल से बंटाईदार के तीन बीघा खेत में लगी धान की पौध के लिए पानी चलाने गए थे। वहां उन्हें सांप ने डस लिया। देर शाम तक घर नहीं आने पर चाचा ओमपाल तलाश करते हुए पहुंचे।
रात करीब आठ बजे ट्यूबवेल के पास वह बेहोशी की हालत में पड़े मिले। सूचना पर भीड़ इकट्ठा हो गई। राय मशविरा करने के उपरांत परिजन उन्हें लेकर बंडा के सुनासिर नाथ ले गए। यहां झाड़-फूंक करने के बाद शरीर में चीरा लगाते हुए दवा लगा दी गई। करीब एक घंटे तक उपचार चलने के बाद भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

तब वहां से सरकारी अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी गई। परिजन उन्हें लेकर घर की ओर चल दिए। रास्ते में निगोही में रेलवे स्टेशन के पास क्लीनिक में बीपी चेक कराने पर डॉक्टर ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। रविवार को परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे, तभी गांव के व्यक्ति ने पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी।
परिजन के थाने पर सूचना देने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उनकी मौत से पत्नी मना देवी, बेटी शिवानी, प्रियांशु और शिवांशु का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ये रखें सावधानी
-सांप के काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में बिल्कुल भी नहीं पड़ें।
-मरीज को तुरंत ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर इलाज कराएं।
-सांप काटने पर घबराएं नहीं, घबराने से हृदयघात पड़ने की आशंका रहती है।

-जिस अंग पर सांप डसे, उसे चलाएं या फिराएं नहीं, स्थिर कर दें।

-वहां पर चीरा नहीं लगाएं, पुराने जमाने के नुख्से नुकसानदायक हो सकते हैं।

-20 प्रतिशत सांप जहरीले होते हैं। इसमें कोबरा, क्रत और पिटवाइपर सांप जहरीले होते हैं।

-80 प्रतिशत सांप जहरीले न होने के कारण झाड़-फूंक करने वाले फायदा उठाते हैं।

- डॉ.सलीम अहमद, फिजिशियन-राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें