शाहजहांपुर। डीएम के आदेश व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सदर जिला आबकारी निरीक्षक सदर सौरभ कुमार व आबकारी निरीक्षक पुवायां राजेंद्र कुमार ने देशी व कंपोजिट दुकानों की चेकिंग की। दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती पर शराब बिक्री बंद होने के आदेश अनुपालन की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कहीं भी अवैध रूप से शराब की बिक्री न की जाए। संवाद