तिलहर के ग्राम दोदराजपुर में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत आयोजक
तिलहर। श्री रामलीला मेला दोदराजपुर में सोमवार को कलाकारों ने सीता जी के हरण की लीला का मंचन किया। रामलीला में कलाकारों ने दिखाया कि सीता जी ने मायावी सोने के हिरण को देख उसे लाने के लिए भगवान श्रीराम से जिद की। उनके बार-बार आग्रह करने पर श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण को सीता की सुरक्षा में छोड़कर हिरण का पीछा करने लगे। इसी दौरान मायावी हिरण ने हे राम हे राम कहते हुए आवाज लगाई। लक्ष्मण कुटी के बाहर रेखा खींचकर चले गए। इसी बीच, साधु के वेश में आए रावण ने छल पूर्वक सीता जी का हरण कर लिया। लीला के मंचन के दौरान मेला कमेटी के आयोजक सोनू खन्ना, संरक्षक कमलेश कुमार गुप्ता आदि कमेटी के पदाधिकारी मेला की व्यवस्था में जुटे रहे। संवाद