फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीनियर सिटीजन के सामने आ रहीं समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा

विज्ञापन
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की एसपी इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में उप​स्थित वक्ता। स्रोत : सं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की बैठक रविवार को एसपी इंटर कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में सरोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जागेश्वर पाली ने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। कामिनी सक्सेना ने बच्चों को संस्कारित करने पर जोर दिया। भूप सिंह ने विभिन्न पेंशन योजनाओं से वंचित लोगों के लिए प्रयास करने का सुझाव दिया। संत कुमार विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य के लिए सचेत रहने का आह्वान किया। इस दौरान सीनियर सिटीजन के सामने आ रहीं समस्याओं के निस्तारण पर भी चर्चा की गई। बैठक में कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर होली मिलन कार्यक्रम के लिए सुझाव आमंत्रित किए जाने की बात कही गई। इस दौरान रामलड़ैते यादव, सीताराम, सर्वेश कुमार गुप्ता, ओंकार मिश्र, रहीसपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें