फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक साल से दंपती के बीच चल रहा मनमुटाव हुआ दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर मंगलवार को 20 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें सिंधौली थाना क्षेत्र के एक दंपती के बीच समझौता हो गया। दंपती का विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व हुआ था। पारिवारिक विवाद के कारण दोनों एक वर्ष से अलग रह रहे थे। महिला अपने मायके में रह रही थी। महिला का कहना था कि उसके पति का अपनी मां के कहने में अधिक चलते हैं। इससे वैवाहिक जीवन में मतभेद उत्पन्न हो गए थे। इस अवसर पर महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, आरक्षी साकेत एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें