फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान ने सल्फास खाकर दी जान

Mon, 23 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
कर्ज में डूबे किसान ने सल्फास खाकर दी जान
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव करनपुर पड़री में रविवार की शाम कर्ज में डूबे एक किसान ने सल्फास खाकर जान दे दी। मृतक के परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बगैर किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि हलका लेखपाल को सूचना दी थी लेकिन वह नहीं आया। खुदकुशी करने वाला 35 वर्षीय राजेश सिंह करनपुर पड़री निवासी श्यामवीर सिंह का बेटा था। उसकी करीब 20 बीघा खेती है। राजेश ने बैंक ऑफ इंडिया की शाहजहांपुर शाखा के किसान क्रेडिट कार्ड पर दो लाख रुपये लोन लेकर 14 बीघा खेत में गेहूं की फसल की थी और छह बीघा में शिवाले (मेंथा की एक प्रजाति) की फसल की थी। मौसम की मार की वजह से गेहूं खराब हो गया था। पांच साल पहले उन्होंने मदनापुर की बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से भी 70 हजार रुपये का लोन लिया था। उसकी किस्त नहीं जमा कर पाए थे। बैंक का ब्याज सहित करीब डेढ़ लाख रुपये कर्जा हो गया था। रविवार को राजेश सिंह ने शिवाले की फसल में निकला तेल करीब 20 हजार रुपये में बेचा था। परिवार वालों के अनुसार राजेश को समझ में नहीं आ रहा था कि वह 20 हजार रुपये में कर्जा कैसे चुकाएंगे। बाजार से लौटते वक्त उन्होंने सल्फास की गोलियां ले लीं और रास्ते में पूरनपुर गांव के पास चल रहे नलकूप के पास जाकर दोनों गोलियां गटककर पानी पी लिया। किसी तरह से वह अपने गांव के बाहर पूर्व प्रधान के बाग के पास पहुंचे और हालत बिगड़ने पर वहीं लेट गए। किसी ग्रामीण ने उन्हें उल्टी करते देखा तो इसकी सूचना परिवार वालाें को दी। परिवार वाले वहां पहुंचे और सवारी की व्यवस्था कर उन्हें इलाज के लिए बरेली ले गए। रास्ते में फरीदपुर के पास राजेश सिंह ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने वहीं एक निजी चिकित्सक को दिखाया, जिसने राजेश को मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले रास्ते से ही शव वापस ले आए। शव घर में पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रानी देवी बदहवास हो गई हैं। मृतक का 12 वर्षीय पुत्र हरिप्रवेश, सात वर्षीय बेटी गंगा और दो वर्षीय बेटा छोटू है। पिता की मौत के बाद परिवार चलाने का संकट है। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें