पुवायां। गांव भूरखेड़ा में एक बुजुर्ग महिला का शव खेत में पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। गांव भूरखेड़ा के लोगों ने बृहस्पतिवार दोपहर एक महिला का शव खेत में पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। महिला की आयु लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है। महिला के पास से कुछ मिर्च, आम, चप्पल और कपड़े मिले हैं। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद