सोमवार को झमाझम बारिश के बाद मंगलवार रात को रिमझिम बरसे बदरा ने लोगाें को गर्मी से जमकर राहत दी। इससे शहरियों को गर्मी से खासी राहत मिली। सूरज ढलने के बाद हुई बारिश में युवा जमकर भीगे। इससे सड़कों और गलियों में कीचड़ भी हो गया, जिससे गलियों में पड़ी सिल्ट को उठाया नहीं जा सका। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक एसएस यादव के अनुसार मंगलवार शाम को करीब 12 मिलीमीटर बारिश हुई थी। उन्होंने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि बुधवार को भी रिमझिम बारिश होने की उम्मीद है।