फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मकान पर कब्जे के विरोध में परिवार समेत धरना देंगी सभासद

Sun, 09 Jun 2024 04:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही नगर पंचायत के आजादनगर की सभासद संध्या देवी को कुछ लोग अपने नवनिर्मित मकान में रहने नहीं दे रहे हैं। परेशान सभासद ने 11 जून से कलक्ट्रेट में धरना देने और तीन दिन में कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बताया कि उन्होंने निगोही में अपना मकान बनवाया था। इस पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। संध्या के मुताबिक उन्होंने मामला सिविल कोर्ट में दायर किया था। इस पर आरोपियों को अदालत ने कब्जा दखल में हस्तक्षेप करने से निषेधित किया है। इसके बावजूद वे लोग नहीं मान रहे।
एक आरोपी एक जनप्रतिनिधि का निजी सचिव है। वह सात जून को जब अपने मकान पर परिवार के साथ गईं तो आरोपियों ने मकान की दीवार तोड़कर अंदर रखा सामान लूट लिया। थाना प्रभारी भी जनप्रतिनिधि के दबाव में उनके पति और देवर को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। सभासद ने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेंगीं। इसके लिए आरोपी पक्ष जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सुधा सिंह शुक्रवार को शिकायत करने आईं थीं। उन्हें थाना समाधान दिवस पर बुलाया गया था लेकिन वह नहीं आईं। इसके बावजूद वह नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी व राजस्व टीम के साथ मुआयना करने गए थे। मकान की दीवार तोड़ने का आरोप गलत है। थोड़ी दीवार आंधी से जरूर गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें