फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का रामपुर जाते वक्त तिलहर में हुआ स्वागत

विज्ञापन
तिलहर के एक मैरिज लॉन में स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य पदा​ - फोटो : Self
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ से रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का सोमवार की शाम यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। हाईवे के बाइपास ओवरब्रिज के पास एक बरातघर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। स्वागत में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शादउल्ला खां, नगर अध्यक्ष जाने आलम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चांद अंसारी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें