रामनगर स्थित गुरुद्वारे में शहीदी दिवस पर सजाए गए दीवान। स्रोत: कमेटी
- फोटो : रामपुर मथुरा के दुर्गापुर तौल केंद्र पर खड़ी ट्रालियां।
शाहजहांपुर। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशेष दीवान सजाया गया। संगत ने दीवान के समक्ष माथा टेककर आस्था व्यक्त की।
रामनगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर में सुबह पांच बजे विशेष दीवान सजाए गए। श्री सुखमनी साहिब के पाठ के बाद अंग्रेज सिंह हुजूरी रागी ने कीर्तन गायन किया। सहज पाठ के समाप्त होने के बाद अनंतपाल सिंह ने गुरु तेग बहादुर के जीवन पर प्रकाश डाला। संस्था अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह कार्यक्रम होगा। इसमें अमनप्रीत सिंह पाउंटा साहिब वाले कथा कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। उसके बाद लंगर होगा। संवाद