फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदाई से बिगड़ी शहर की सूरत, दर्द दे रहा हर वक्त का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निर्माण कार्यों को लेकर ठेकेदारों की सुस्ती और अफसरों की ढील इन दिनों शहरवालों के लिए मुसीबत बन गई है। सीवर लाइन के लिए खोदाई में सुस्ती और उधड़ी सड़कें दुरुस्त न करने से कदम-कदम पर लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। घंटाघर से सीतापुर आंख अस्पताल मार्ग, अंटा चौराहा मार्ग, लोहारों वाले चौराहा पर सबसे ज्यादा दिक्कत है। गलियों में भी वाहन फंस रहे हैं।
विज्ञापन

अंटा चौराहे पर पानी की पाइप लाइन व सीवर लाइन की खोदाई का काम एक सप्ताह से चल रहा है। खोदाई के कारण आधी सड़क पर ड्रिल मशीन खड़ी कर दी गई है। सबसे ज्यादा यातायात के दबाव वाली आधी सड़क को घेरकर मशींनें खड़ी कर देने के कारण रोड पर जाम लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस भी यातायात व्यवस्था को संभाल नहीं पा रही है। जाम से बचने के लिए खिरनीबाग तिराहे व जेल तिराहे से रूट डायवर्जन किया गया। इसके बाद भी पूरे दिन में कई बार अंटा चौराहा जाम हो रहा है। वहीं देवी प्रसाद स्कूल के पास से अंटा चौराहे की ओर आने वाली गली पर खोदाई के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। वैकल्पिक मार्ग होने के बावजूद यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है।
इसी तरह घंटाघर वाली रोड पर जाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां सीवर लाइन की खोदाई का काम कई दिनों से चल रहा है। हर दिन जाम के चलते लोगों ने इस रास्ते से कन्नी काटना शुरू कर दी है। लोहारों वाला चौराहा भी सीवर लाइन खोदाई के कारण हर दिन जाम हो रहा है। संकरी सड़क पर ई-रिक्शे, कार, बाइक सवारों का अधिक दबाव बढ़ने से लोग घंटों फंसे रहते हैं। इन रास्ते के जाम होने के कारण लोग गलियों का सहारा लेते हैं, जिसके चलते गलियां भी जाम हो रही हैं। अहम बात यह है कि इतने दिन से जाम का संकट होने के बाद भी अभी तक काम में तेजी नहीं लाई गई है।
विज्ञापन

शनिवार रात तक काम को पूर्ण करने का समय दिया गया है। खोदाई का काम पूरा होने के बाद जाम से निजात मिल जाएगी। साथ ही पानी की सप्लाई भी मिल जाएगी। बरसात के कारण सीवर लाइन की खोदाई में थोड़ा विलंब हुआ है। - संतोष शर्मा, नगर आयुक्त
अंटा चौराहा से पुराना अस्पताल तक खोदाई के कारण जाम लग रहा है। काम पूरा होने के बाद जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। जाम से निपटने को सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें