न्यायालय परिसर में कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते सीओ सिटी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। सीओ सिटी पंकज पंत ने पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार को न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था परखी।
उन्होंने न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास बिंदुओं की निगरानी व्यवस्था का परीक्षण किया। परिसर में स्थापित सीसी कैमरों को चेक कर उनकी कार्यशीलता का परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। संवाद