शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककराकलां निवासी 11 वर्षीय स्वालिया के इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाहर से एआरवी मंगवाने की जांच सीएमएस को दी गई है। स्वालिया के बहनोई यामीन ने बताया था कि मेडिकल कॉलेज में लापरवाही बरती गई। यहां एआरवी न उपलब्ध होने की बात कहते हुए उनसे बाहर के मेडिकल स्टोर से 380 रुपये में एआरवी मंगवाई गई। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि एआरवी पर्याप्त संख्या में है। फिलहाल मामले की जांच सीएमएस को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद