तिलहर सीएचसी पर सुबह लगभग दस बजे सीएमओ डा. कमल कुमार ने छापा मारा। जिसमें 22 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसमें अधिकांश संविदा कर्मी हैैं। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों को गैरहाजिर अंकित कर स्पष्टीकरण मंागने के निर्देश दिये। सुबह लगभग दस बजे जब सीएमओ सीएचसी पहुंचे, तो कर्मचारियों ने हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही आवासों पर मौजूद कर्मी अस्पताल जा पहुंचे। जब उपस्थिति पंजिका देखी तो कई ने अपने खाने में राजकीय अवकाश अंकित कर रखा था। जबकि कई के हस्ताक्षर नहीं थे। इस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस दौरान लेबर रूम, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, दवा वितरण कक्ष तथा कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों की साफ सफाई तथा समय से डयूटी पर पहुंचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान डा. सूर्य प्रकाश गंगवार, डा. नसीमुद्दीन, डा. इजहार खां, सहित इमरजेंसी स्टाफ मौजूद रहा। गैरहाजिर कर्मचारियों में अनुज गंगवार, जफर अली, मुनीश गंगवार, अंकित पांडेय, कमलकांत, सौरभ सिंह, अरविंद कुमार, जिया उल हक, रमेश चंद्र, प्रेमस्वरूप, डा. अनवर अली, दलजीत कौर, अनुराधा, सैफ खान, प्रमोद यादव, मधुर कश्यप, अब्दुल कयूम, चिश्ती, प्रशंात श्रीवास्तव, अजय शुक्ला, सचिन गुप्ता, सर्वेश कुमार, डा. आलोक जायसवाल आदि शामिल हैं।