फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट प्रकरण : बरेली पुलिस ने आरोपी टायर व्यापारी के घर पर दी दबिश

Thu, 17 Oct 2024 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नकली नोटों के मामले में बरेली पुलिस ने जिले की पुलिस के साथ मंगलवार को टायर व्यापारी रवि अरोड़ा व उसके बेटे आयुष के घर पर छापा मारा, लेकिन दरवाजे पर ताला लगा देखकर पुलिस लौट गई। दोनों का कुछ भी सुराग नहीं लगा। बरेली में नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किए गए थाना सदर बाजार के मोहल्ला तिलहरजई निवासी विवेक मौर्या ने रवि अरोड़ा व आयुष का नाम कबूला था। बताते हैं कि पुलिस रवि के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

13 अक्तूबर को बरेली में डेलापीर मंडी के व्यापारियों ने तिलहरजई निवासी विवेक मौर्या को नकली नोटों के साथ पकड़ा था। विवेक ने पूछताछ में टायर व्यापारी रवि अरोड़ा व उनके बेटे आयुष का नाम कुबूला था। उसने पुलिस को बताया कि खुद की लग्जरी कार से पिता-पुत्र के साथ यहां आया था। उसके पकड़े जाने पर पिता-पुत्र नकली नोटों की खेप लेकर कार से भाग गए थे।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को बरेली के इज्जतनगर थाने की पुलिस ने चौक कोतवाली के पुलिस बल के साथ किला से राजघाट जाने वाले मार्ग पर रवि अरोड़ा के मकान पर छापा मारा। दबिश के दौरान मकान के दरवाजे पर ताला लटका मिला। आसपास के लोगों से पिता-पुत्र के बारे में जानकारी ली गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना मुखबिरों का नेटवर्क सक्रिय कर दिया है। उनके करीबियों पर भी निगाह रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि उनके करीबियों से पुलिस पूछताछ कर सकती है। चौक इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि इज्जतनगर थाने की पुलिस ने आरोपी रवि अरोड़ा के घर पर छापा मारा है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें