शाहजहांपुर और रोजा में टूटा पड़ा कपलिंग का हिस्सा। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। रोजा और शाहजहांपुर के बीच अप लाइन पर मालगाड़ी की कपलिंग खुलने की जांच की जाएगी। कपलिंग का टूटा भाग जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
रविवार सुबह रोजा जंक्शन से हरदुआगंज जा रही मालगाड़ी की कपलिंग सुबह 4:06 बजे गेट नंबर 318 के पास टूट गई थी। इससे करीब एक घंटे तक अप लाइन पर यातायात बाधित रहा था। रेलवे के अफसरों ने पहुंचकर रेल यातायात को बहाल किया था। मामले की ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर मुरादाबाद के अधिकारियों को भेज दी गई थी। अब उसकी कपलिंग का टूटा हिस्सा जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। इसके बाद दोषी विभाग के बारे में पता लग सकेगा। संवाद