शाहजहांपुर। सिंधौली के गांव बखत्यारपुर भितिया गांव स्थित भट्ठी फार्म हाउस पर सात फरवरी को हेलिकाप्टर से दुल्हनिया आएगी। शादी की तैयारियों के साथ ही फार्म हाउस के पास में हेलिपैड बनना शुरू हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस से संपर्क साधा गया है।
फार्म हाउस पर रहने वाले सहजपाल सिंह महाराष्ट्र में कारोबारी हैं। उनकी शादी छह फरवरी को पीलीभीत के माधौटांडा के रॉयल किंगडम में होगी। अगले दिन हेलिकाप्टर से दुल्हन को भट्टी फार्म हाउस पर लाया जाएगा। हेलिकाप्टर को लैंड कराने के लिए हेलिपैड भी बनाया जा रहा है। सहजपाल के चाचा सुखपाल सिंह ने बताया कि उनकी होने वाली बहू की रिश्तेदारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से है। वैवाहिक कार्यक्रम में उन्हें भी आना था, लेकिन प्रोटोकॉल पालन नहीं कर पाने के चलते उनका कार्यक्रम स्पष्ट नहीं है।