फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 28 Jun 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भैसार में सोमवार की सुबह विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मृतका के पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव बड़ागांव खुर्द निवासी सियाराम ने कलान थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री संगीता की शादी चार वर्ष पूर्व कलान थाना क्षेत्र के गांव भैसार में रामकृष्ण पुत्र रामप्रकाश कश्यप के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन बेटी का पति इससे संतुष्ट नहीं था। वह दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर संगीता की आए दिन पिटाई करता था। सोमवार को उसने मांग पूरी न होने पर  संगीता को घर में फांसी पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी। सियाराम ने दामाद रामकृष्ण, समधी रामप्रकाश, दामाद के बड़े भाई अरविंद व भतीजा निक्कू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वही संगीता के पति ने ही सुबह थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी की वह रात में खेत पर था और मेरी पत्नी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और संगीता के पति को थाने पर ही बैठा लिया और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें