कंधई लाल का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
देवकली। दोस्त के साथ शारदा नहर में शनिवार शाम नहाते समय डूबे लुहिचा गांव के कंधई लाल (35 वर्ष) का शव सोमवार को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को भांभी पुल के पास मिल गया। शव मिलते ही कंधई के घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी सीमा समेत पुत्र और दोनों पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। इसलिए पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद