फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेला देखने आए युवक की बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। मेला देखने आए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव जादौपुर कलां निवासी ताबुद्दीन ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह खुटार के नखासा बाजार में चल रहे धनुष यज्ञ मेले में आए थे। बाइक खड़ी कर वह मेला देखने लगे। कुछ देर बाद वापस आने पर बाइक नदारद मिली। काफी तलाश करने पर भी बाइक का पता नहीं चल सका। इसके बाद ताबुद्दीन ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें