फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरातियों से जेवर भी लूट ले गए थे हमलावर, एक भी नहीं गिरफ्तारी

Fri, 23 Feb 2024 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। तेज आवाज में डीजे बजाने के विवाद में गांव बरुआर में बरातियों पर हमला करने के आरोपी जेवर का बक्सा भी लूट ले गए थे। इस मामले में दूल्हे के पिता ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी। इससे पहले दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच सगे भाइयों समेत आठ आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

निगोही के थाना डींग निवासी ओमप्रकाश उर्फ बाबूराम ने बताया कि 19 फरवरी को वह अपने बेटे कुलदीप की बरात लेकर थाना तिलहर के गांव बरुआर गए थे। बरात में डीजे में डांस के दौरान लड़की पक्ष और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद गांव के कुछ लोग अपनी लाइसेंसी रायफल, नाजायज हथियार और लाठी-डंडों के साथ पंडाल में आ गए। बरातियों को पीटने लगे। हमले में दूल्हे कुलदीप कुमार, उनके भाई सर्वेश कुमार धारदार हथियार लगने से घायल हो गए थे। उनका इलाज बरेली में चल रहा है। आरोप है कि इस दौरान हमलावर पंडाल में रखा जेवर का बक्सा उठा ले गए। इसमें सोने का हार, कानों की झुमकी, मांगबेंदा, बेसर, बिछुआ, पायल रखे थे। जेवर की कीमत करीब दो लाख रुपये है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इससे पहले लड़की के पिता प्यारेलाल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के नेमपाल यादव, करन यादव, नन्हेलाल यादव, वेदपाल यादव, अजीत यादव पुत्र जोगराज यादव, रामभरोसे यादव, रामसेवक यादव, सत्यपाल यादव पुत्र रुस्तम यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें