फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वार्षिक खेलों की शुरुआत, मैराथन में यश बने विजेता

विज्ञापन
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में दौड़ में शामिल प्राचार्य व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में इम्पल्स 4.0 वार्षिक खेल और सांस्कृतिक महोत्सव की सोमवार से शुरुआत हो गई। मैराथन में एमबीबीएस के अलग-अलग बैचों के प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें वर्ष 2022 बैच के यश कुमार ने प्रथम, वर्ष 2024 बैच के बनवारी लाल ने द्वितीय, वर्ष 2020 बैच के सुराज वर्मा ने तृतीय स्थान पाया। खेलकूद का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने किया। उन्होंने आयोजन समिति के अध्यक्ष के साथ कबूतर और गुब्बारे उड़ाए। प्राचार्य ने कहा कि समारोह में खेल भावना का परिचय देना जरूरी है। स्पोर्ट्स चेयरपर्सन डॉ. राहुल पालीवाल, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. मनीष कुमार दिवाकर, डॉ. पूनम कचावा, डॉ. देवेश कुमार, डॉ. किरण मलिक, डॉ. विनोद कुमार रवि, डॉ. ब्रजेश गुप्ता, डॉ. ऋषु अग्रवाल, डॉ. दीपशिखा, डॉ. गौरव का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें