फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूर्णाहुति और भंडारे के साथ तुलापुर में वार्षिकोत्सव संपन्न

विज्ञापन
तुलापुर में यज्ञ में आहुतियां देते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
खुटार। गांव तुलापुर के भगवान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहा वार्षिकोत्सव रविवार को पूर्णाहुति, कन्या भोज और भंडारे के साथ संपन्न हो गया। सुबह आचार्य मनमोहन मिश्रा और श्रीश शुक्ला ने यज्ञ की पूर्णाहुति कराई। इसके बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसके बाद भंडारा हुआ। भंडारे के बाद कथा व्यास सोनू वाजपेयी ने श्रीराम- शबरी मिलन का प्रसंग सुनाया। अनिल दीक्षित ने रामकथा की महत्ता बताई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, पूरनपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजू दीक्षित, यजमान नीरज शुक्ला आयोजक आशा देवी सहित गांव के तमाम लोगों ने कथा का श्रवण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें